नरदेव सिंह कँवर जी इस समय हिमाचल प्रदेश में भवन एवं
निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड (HPBOCW) के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत है , वे जनकल्याण के लिए
बोर्ड में अपनी सेवाएं 15 march 2024 से लगातार दे रहे है. राजनीतिक जीवन की यात्रा 1991 में जिला अध्यक्ष , हमीरपुर के रूप में की. राजनीतिक जीवन के प्रारंभिक दिनों में कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को आम लोगो तक पहुँचाने के लिए काम शुरू कर दिया.
कांग्रेस पार्टी द्वारा दी हुई जिम्मेदारियों को सँभालते हुए अपने बेहतरीन प्रदर्शन और सेवा भाव के परिणाम स्वरूप उनको 1995 में NSUI के प्रदेश महासचिब के रूप में चुना गया. अपने अच्छे कार्य और पार्टी के लिए वफादार व्यक्तित्व के कारन उनको 1996 में NSUI के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया. इसके कुछ समाये बाद ही उनको युवा कांग्रेस के महासचिव के रूप में चुना गया. जमीनी स्तर पे काम करने की आदत और जनमानस के कल्याण की भावना के फलस्वरूप उनका PCC सदस्य ,जवालामुखी (HP) के रूप में निर्वाचन हुआ। इसके साथ साथ उनको ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया।
नरदेव सिंह कँवर जी ने 2014 में जिला अध्यक्ष कांग्रेस देहरा (HP) में अपनी सेवाएं देनी प्रारम्भ करी। इसके कुछ समय बाद उनको मतस्य विभाग कांग्रेस समिति (HP) के अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नरदेव सिंह कँवर जी की सामाजिक कार्यो में भी रूचि रही. इसी के चलते उन्होंने कांग्रेस , NSUI, यूथ कांग्रेस के बैनर तले तक़रीबन 25 बार Blood Donation Camps में हिस्सा ले कर रक्तदान किया